गोपनीयता नीति
पायलट संस्करण · 16 नवंबर 2026
हम क्या इकट्ठा करते हैं
नाम, मोबाइल नंबर, दुकान/इलाक़े का नाम, और एजेंट को दी गई नकद राशि का रिकॉर्ड (रकम, तारीख़, समय)। एजेंट के लिए एजेंसी का प्रकार और लाइसेंस नंबर। हम आधार, PAN या पहचान-पत्र की फ़ोटो कभी नहीं लेते।
क्यों
ताकि एजेंट और बचतकर्ता दोनों के पास हर लेन-देन की एक साझा, न बदली जा सकने वाली रसीद रहे। ऐप पैसा नहीं रखता, न भेजता है, न ब्याज या रिटर्न का कोई वादा करता है।
कहाँ रखा जाता है
भारत (मुंबई) में स्थित सर्वर पर, एन्क्रिप्टेड रूप में। आपके फ़ोन पर भी एक प्रति रहती है। एन्क्रिप्टेड बैकअप GitHub पर रखे जाते हैं।
कौन देखता है
केवल आप और आपके लेन-देन का दूसरा पक्ष (एजेंट या बचतकर्ता)। रसीद के 16-अक्षर वाले कोड से कोई भी उस एक रसीद की रकम, तारीख़ और स्थिति देख सकता है; इसे सिर्फ़ उन्हीं को दें जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं।
कितने समय तक
लेन-देन का रिकॉर्ड सात साल तक। नाम-नंबर जैसा व्यक्तिगत डेटा आपके कहने पर मिटा दिया जाता है, जबकि दूसरे पक्ष के अधिकार के लिए रिकॉर्ड गुमनाम रूप में रहता है।
आपके अधिकार
अपना पूरा डेटा कभी भी ऐप से डाउनलोड करें (CSV/PDF)। खाता हटाने का तरीका यहाँ है। शिकायत के लिए ऐप के "मदद" पन्ने पर दिया संपर्क इस्तेमाल करें; 90 दिन के भीतर समाधान।
सूचनाएँ
ऐप पुश नोटिफ़िकेशन भेजता है। ऐप न होने पर एजेंट अपने फ़ोन से WhatsApp/SMS पर रसीद भेजता है; वह संदेश एजेंट के नंबर से जाता है।